श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। एक 22 वर्षीय युवक ने मोटरसाइकिल से गिरकर घायल होने के बाद अस्पताल में दौराने ईलाज दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में पुदंलसर निवासी 29 वर्षीय पूनमसिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर 2026 की रात करीब एक बजे उसका चचेरा भाई राजेंद्रसिंह मोटरसाइकिल पर रूघनाथ के साथ बीदासर जा रहा था। माताजी मोड़ के पास बाइक चालक रूघनाथ ने लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर दुर्घटना कर दी। जिससे राजेंद्रसिंह सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आई। परिजन उसे सुजानगढ़ अस्पताल लेकर गए जहां से सीकर रेफर कर दिया गया। सीकर के सरकारी अस्पताल में ईलाज के दौरान घायल ने रविवार को दम तोड़ दिया। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने सोमवार सुबह सीकर पहुंचकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने चचेरे भाई की परिवाद पर मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गणेशाराम को सौंप दी है।
मोटरसाइकिल से गिरा 22 वर्षीय युवक, अस्पताल में दम तोड़ दिया, भाई ने चालक पर लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। एक 22 वर्षीय युवक ने मोटरसाइकिल से गिरकर घायल होने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। एक 22 वर्षीय युवक ने मोटरसाइकिल से गिरकर घायल होने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।