श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2025। एक 14 वर्षीय नाबालिग को नगदी, गहनों के साथ घर से भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद युवक के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी 24 दिसंबर 2025 को किसी काम से अपने पैतृक गांव गया था। पीछे उसके पिता, एक पुत्र व एक नाबालिग पुत्री ढाणी में थे। गुरूवार 1 जनवरी को दंपती घर लौटकर आए तो उसके पिता ने बताया कि नाबालिग शौच के लिए कहकर गई और लौट कर वापस ढाणी में नहीं आई। परिवादी ने दुलमेरा, लूणकरणसर निवासी कुलदीप पुत्र पृथ्वी बावरी पर नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित ने आरोपी पर बालिका के साथ एक सोने का फुलड़ा, चांदी की पायल व 70 हजार रूपए नगदी भी ले जाने व उसके सहयोगी माँ, मौसी व अन्य चार जनों पर भी आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हैड कांस्टेबल देवाराम ने टीम सहित नाबालिग की तलाश प्रारंभ कर दी है।
14 वर्षीय नाबालिग को नगदी, गहनों सहित घर से भगाया, नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2025। एक 14 वर्षीय नाबालिग को नगदी, गहनों के साथ घर
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2025। एक 14 वर्षीय नाबालिग को नगदी, गहनों के साथ घर
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।