श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2026। क्षेत्र में अचानक कार्डिएक अरेस्ट के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।
अचानक हो रही अकाल मौत से परिवार भी बुरी तरह से व्यथित हो रहें है। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में श्रीराम आदर्श विद्या मंदिर के निदेशक भंवरसिंह पुत्र मलसिंह भाटी की 47 वर्ष की उम्र में अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। मंगलवार शाम को अचानक उन्होंने जी घबराने की शिकायत की और परिजन तुरंत श्रीडूंगरगढ़ के निजी अस्पताल में पहुंचे। परंतु यहां पहुंचने से पहले ही भंवरसिंह ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बुधवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीण घटना से स्तब्ध है और भंवरसिंह के दो मासूम नाबालिक बच्चों सहित परिजनों को सांत्वना दे रहें है।
47 वर्षीय निजी स्कूल संचालक का अचानक घबराया जी, अस्पताल पहुंचे तब तक हुई मौत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2026। क्षेत्र में अचानक कार्डिएक अरेस्ट के कारण होने वाली मौतों
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2026। क्षेत्र में अचानक कार्डिएक अरेस्ट के कारण होने वाली मौतों
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।