श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2026। खेत में काम करते हुए एक 33 वर्षीय महिला की छाती में दर्द उठा और परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा की रोही में काश्तकार रहने वाले ढाणी पोटलिया निवासी महेंद्रलाल पुत्र गिधाराम नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी 33 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी उसके साथ ही मंगलवार सुबह करीब 8 बजे खेत में चने की फसल में नीनाण कर रही थी। तभी उसकी छाती में तेज दर्द उठा। वह उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्प्ताल लेकर आया जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया। वह उसे बीकानेर ले गया जहां पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग की जांच एसआई मोहनलाल करेंगे।
खेत में काम करते हुए 33 वर्षीय महिला की छाती में उठा दर्द, हुआ मौत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2026। खेत में काम करते हुए एक 33 वर्षीय महिला की
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2026। खेत में काम करते हुए एक 33 वर्षीय महिला की
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।