श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव राजपूरा की रोही में कृषि कुंए पर ढाणी बना कर रह रहे एक परिवार पर कुंड से पानी निकालने के दौरान हुई लापरवाही उस समय महंगी पड़ गई जब 13 साल की बच्ची का पैर फिसलने से वह कुंड में जा गिरी एवं डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता गांव शेरेरां निवासी भंवरलाल जाट ने बताया कि वह शेरूणा थाना क्षेत्र के गांव राजपूरा में कृषि कुंए पर काश्त करता है एवं बुधवार को वह किसी कार्य से गांव आया हुअ था। पीछे ढाणी में उसकी पत्नी एवं 13 वर्षीय पुत्री प्रियंका थी। दोपहर करीब 2 बजे प्रियंका घरेलू काम के लिए कुंड से पानी निकालने लगी तो उसका पैर फिसल गया एवं वह कुंड में गिर गई। उसकी मां थोड़ी देर बाद उसे ढूंढने कुंड के पास आई व उसे निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस संबध में मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई एवं जांच एएसआई जगदीश प्रसाद करेगें। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पानी का कुंड बना जानलेवा, 13 साल की बच्ची की डूबने से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव राजपूरा की रोही में कृषि कुंए
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव राजपूरा की रोही में कृषि कुंए
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।